Tuesday, October 20th, 2026

कृषि मंत्री पटेल एवं विचारक राम माधव की सौजन्य भेंट

 भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल और वरिष्ठ चिंतक एवं विचारक  राम माधव की रविवार को सौजन्य भेंट हुई। कृषि मंत्री के निवास पर हुई भेंट में दोनों बीच मध्य प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिये विचार-विमर्श हुआ। मंत्री  पटेल ने  माधव को प्रदेश में किसानों के हित में सरकार द्वारा किये जा रहें कार्यों एवं प्रदेश में किसान हित में संचालित योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नये कृषि कानूनों किसानों में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिये किसान चौपालों का वृहद् स्तर पर आयोजन किया गया है। किसान चौपालों में कृषकों के द्वारा नए कृषि कानूनों के प्रति खुलकर समर्थन व्यक्त किया गया।

 

#राम माधव

Source : Agency

पाठको की राय